फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पत्नी की तलाश और कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए राष्ट्रपति को भेजा शिकायत पत्र

Thu, 29 Oct 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्डा निवासी अमरीश कुमार ने 2021 से लापता पत्नी का सुराग न मिलने पर जताई नाराजगी, एक नवंबर तक कार्रवाई न होने पर पैदल मार्च की चेतावनी
विज्ञापन

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के बेल्डा गांव निवासी अमरीश कुमार ने पत्नी को तलाशने और गांव में कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग के लिए राष्ट्रपति को शिकायत पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी अनीता 27 अगस्त 2021 को लापता हो गई थी। पांच साल से अधिक समय बीतने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित ने एक जनप्रतिनिधि और उसके साथियों पर षड्यंत्र के तहत पत्नी को गायब कराने का आरोप लगाया है। अमरीश कुमार के अनुसार, उन्होंने पत्नी की तलाश और मामले में कार्रवाई के लिए कई बार शिकायत की लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पाया। उन्होंने गांव और आसपास के क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण में अनियमितताओं का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाजूहेड़ी, मेहवड़ कला, खुर्द, इमलीखेड़ा और शांतरशाह समेत आसपास के क्षेत्रों के अपात्र लोगों के राशन कार्ड गांव से बनाए गए हैं। वहीं, पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के वितरण में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया। इसके अलावा तालाबों पर अवैध कब्जे और पशुबाड़ों से जुड़े मामलों में धांधली की शिकायत की है। अमरीश कुमार ने चेतावनी दी कि एक नवंबर तक शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने समर्थकों के साथ गांव से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें