फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत पर मेयर ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
रुड़की में तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत पर मौके का निरीक्षण करते नगर निगम मेयर और अन्य। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर स्थित तालाब पर कब्जे की शिकायत मिलने पर मेयर गौरव गोयल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मेयर ने बताया कि पूर्व पार्षद एवं भाजपा मंडल महामंत्री प्रद्युम्न सिंह पोसवाल एवं पूर्व पार्षद गुड्डू चौधरी ने इस संबंध में शिकायत की थी। इसके बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि तालाब की यह भूमि लगभग 27 बीघा है और फिलहाल जो मौके पर नजर आ रही है वह आधे से भी कम है। ऐसे में साफ हो रहा है कि तालाब की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। इस संबंध में निगम प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी निगम की जमीन नहीं कब्जाने दी जाएगी। तालाब की इस भूमि पर जिन लोगों का भी कब्जा या निर्माण होगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस अवसर पर अजीत सिंह, आशु ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, शिव कुमार, छोटन सिंह, अंशुल कुमार, राहुल, दीपक कुमार, शुभम चौधरी, जितेंद्र, मयंक धीमान, मिंटू, मनोज धीमान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें