फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आवास योजना में अपात्रों की जांच के लिए कमेटी का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


नगर पालिका की बोर्ड बैठक आयोजित, दर्जनों प्रस्ताव पास



संवाद न्यूज़ एजेंसी

मंगलौर। नगर पालिका परिषद मंगलौर की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आय-व्यय समेत कई प्रस्ताव पास किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में अपात्र घोषित किए गए लाभार्थियों के संबंध में भी प्रस्ताव रखा गया। जिस पर अवर अभियंता के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाकर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे मंगलौर नगर पालिका में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में दर्जनों प्रस्ताव रखे गए। जिन्हें सभासदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बैठक में नौ मई से छह जून तक की आय-व्यय का ब्यौरा भी रखा गया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में अपात्र घोषित किए गए आवेदनों के संबंध में प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी सभासदों ने कमेटी बनाकर 15 दिन में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। इस पर अध्यक्ष द्वारा अवर अभियंता के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाकर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, पिछले बोर्ड में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की निविदाएं आमंत्रित करने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया, जिस पर बोर्ड में शासन के निर्देश के अनुपालन में सोमवार से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। पालिका क्षेत्र अंतर्गत जनहित के कार्यों को कराए जाने के लिए पंजीकृत ठेकेदारों के पंजीकरण के नवीनीकरण के संबंध में भी बोर्ड प्रस्ताव रखा गया, जिस पर नियमानुसार कार्य करने की सहमति बनी। इसके अलावा सभासदों ने नगर में मच्छरों के प्रकोप से बचाने, साफ सफाई, लाइट लगाने, सड़कों का निर्माण तथा नालियों के निर्माण से संबंधित अपने प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखें, जिसे सभी सभासदों द्वारा सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल, अवर अभियंता शाहरुख, सफाई निरीक्षक जसवीर चौधरी के साथ ही सभासद अबरार खान, इकरामुल हक फारुकी, नरेंद्र शर्मा, इरफान अंसारी, जावेद आलम, मोहम्मद शफी, नगमा, शबाना, गुलिस्ता व कमरुनी समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन









सभासद ने दी धरने पर बैठने की चेतावनी

नगर पालिका परिषद मंगलौर मोहल्ला किला की सभासद नगमा ने बोर्ड बैठक में कहा कि से उनके वार्ड में अभी तक कोई भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जिस कारण मोहल्ले के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर पालिका परिषद की ओर से निर्माण कार्य पूरे नहीं कराए गए तो वह धरने पर बैठने को मजबूर होगी। सभासद को पालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्य पूरा कराने के आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें