फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जमकर बरसे मेघ, शहर से देहात तक जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी शहर में जमकर बारिश हुई। बारिश से जहां एक ओर गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन जगह-जगह हुए जलभराव ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। कुछ स्थानों पर नगर निगम ने मोटर पंप भेजकर पानी निकलवाया जब जाकर राहत मिली।
विज्ञापन


शनिवार अलसुबह से ही कभी तेज तो कभी धीमी बारिश शुरू हो गई थी। सुबह करीब आठ बजे जमकर बारिश हुई। करीब एक घंटे तक लगातार झमाझम बारिश हुई। इसके बाद बारिश हल्की हो गई। सुबह करीब 11 बजे तक हल्की बारिश होती रही। इससे शहर के चंद्रशेखर चौक, मालवीय चौक, ईदगाह के समीप, नई कचहरी रोड, कृष्णानगर, राजेंद्र नगर, मोहनपुरा, शिवपुरम, अंबर तालाब, गणेशपुर पुल एक झोर पर, एआरटीओ कार्यालय के बाहर आदि इलाकों में पानी भर गया।



राजेंद्र नगर में जलभराव की सूचना पर नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने मोटर पंप भिजवाकर जलभराव से राहत दिलाई। पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप ने बताया कि कृष्णानगर की भी कई गलियों में पानी भरा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। कई मोहल्लों में घर और दुकानों में भी पानी घुसने से काफी परेशानी हुई। लंढौरा, मंगलौर, भगवानपुर में भी कुछ इलाकों में जलभराव की सूचना है।
विज्ञापन






धान व गन्ने को लाभ, मौसमी सब्जियों पर संकट

शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश से धान व गन्ने की फसल को काफी लाभ मिला है। धान की रोपाई अब बेहतर तरीके से हो सकेगी लेकिन मौसमी सब्जी उगाने वाले किसानों को चिंता सताने लगी है। बारिश से अब तक नुकसान नहीं हुआ है लेकिन यदि लगातार बारिश होती है और खेतों में पानी भर गया तो मौसमी सब्जियां खराब हो सकती हैं।





अंडरपास और सर्विस लेन पर भरा पानी



बारिश से सालियर अंडरपास पर भी पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई। इसी तरह से पुहाना से किशनपुर गांव के बीच बनी सर्विस रोड पर भी पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा नारसन में भी सर्विस रोड पर पानी भरने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें