फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिना डिग्री के संचालित हो रहे थे क्लीनिक, सीएमओ को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लक्सर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने लक्सर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिक पर कार्रवाई की। छापे के दौरान यहां दो क्लीनिक बिना डिग्रीधारी चिकित्सक के संचालित हो रहे थे। टीम ने सीएमओ को इसकी जानकारी दी। अनियमितता मिलने पर मेडिकल स्टोर्स संचालकों को नोटिस जारी किए गए।मंगलवार को औषधि निरीक्षक मेघा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ लक्सर और सुल्तानपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स की जांच की। अधिकारी जब सुल्तानपुर में संचालित हो रहे दो क्लीनिक पर पहुंची तो यहां कोई डिग्रीधारी चिकित्सक नहीं मिले। दो मेडिकल स्टोर्स पर डिस्प्ले सेल्फ में एक्सपायरी दवा अन्य दवाओं के साथ रखी मिली। इसके अलावा दूसरे मेडिकल स्टोर्स पर भी अनियमितताएं मिलीं। कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई व्यक्ति अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर हो गए। औषधि निरीक्षक मेघा ने बताया कि संयुक्त टीम ने लक्सर और सुल्तानपुर में 20 से अधिक मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया है। जिन मेडिकल स्टोर्स पर अनियमितताएं मिलीं हैं, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बिना योग्य चिकित्सक के संचालित हो रहे दो क्लीनिक के संबंध में सीएमओ को सूचना दी गई है। क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोर्स संचालकाें को नियमाें का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें