फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: टोल प्लाजा के दो कर्मचारियों में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर कस्बा स्थित टोल प्लाजा पर काम करने वाले दो कर्मचारियों में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। अन्य कर्मचारियों ने जैसे-तैसे उनमें बीच बचाव कराया। एक कर्मचारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। भगवानपुर कस्बे के पास टोल प्लाजा पर कुछ दिन पूर्व एक युवक नौकरी पर लगा है। इस कर्मचारी के साथ एक अन्य कर्मचारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच नोकझोंक के साथ धक्का-मुक्की हो गई। अन्य कर्मचारियों ने उनमें बीच-बचाव कराया। कर्मचारी के परिजन भी वहां आ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। एक कर्मचारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें