ड्रग वेयरहाउस में शिफ्ट की गई, इमरजेंसी का फोटो - संवाद
शहर के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी को अस्थायी तौर पर ड्रग वेयरहाउस में शिफ्ट किया गया है।
सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि इमरजेंसी भवन में मरम्मत और निर्माण का कार्य चल रहा है। इससे मरीजों और स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल की इमरजेंसी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान मरीजों और चिकित्सक स्टाफ को कोई दिक्कत न इसलिए ड्रग वेयरहाउस में फिलहाल के लिए इमरजेंसी शिफ्ट की गई है।