फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: समर कैंप में बच्चों ने सीखी कौरवी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेड़पुर में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों को साहित्य, भाषा और लोक संस्कृति से जोड़ने का प्रेरणादायी अवसर मिला। मुख्य अतिथि डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने बच्चों को कौरवी बोली की विशेषताओं और उसकी सांस्कृतिक महत्ता से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि मातृभाषा और लोकबोलियां हमारी सांस्कृतिक पहचान की आधारशिला हैं। कौरवी बोली में गांव की मिट्टी की सुगंध, रिश्तों की आत्मीयता और लोक संस्कारों की गरिमा समाहित है। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कौरवी शब्दों और लोक अभिव्यक्तियों को दोहराया। डॉ. पाण्डेय ने हिन्दी साहित्य की नई विधाओं फायकू और आयकू की जानकारी देते हुए चुनिंदा फायकू सुनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मुफ्ती इकराम ने की। संचालन सहायक अध्यापक डॉ. संजय वत्स ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें