फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गणेश चतुर्थी पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित एंबिशन पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विद्यार्थियों ने भगवान श्री गणेश के जीवन और दिव्य स्वरूप पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति एवं अभिनय किया। उनकी शानदार प्रस्तुति से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। छात्र-छात्राओं ने प्लास्टर ऑफ पेरिस की बजाय मिट्टी के गणपति बनाने का संदेश देते हुए प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और शुभारंभ के प्रतीक भगवान श्री गणेश के संदेश को भी प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार और निदेशक सोनम रॉस पंवार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें सामाजिक व पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण-अनुकूल तरीके से श्री गणेश की मूर्ति विसर्जित करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें