फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अमरनाथ रूट की ट्रेनों और यात्रियों के सामान की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। आतंकी हमले के बाद अमरनाथ की ओर से आ रही ट्रेनों में बम निरोधक दस्ते और जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया है। रात के वक्त रुड़की पहुंच रही जम्मूतवी, लोहित और अमरनाथ एक्सप्रेस में सघन चेकिंग अभियान जारी है। वहां से आ रहे यात्रियों से भी पूछताछ कर उनके आने-जाने के कारणों के संबंध में भी पूछताछ हो रही है। यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या बातचीत सुनाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। चेकिंग टीम ने कहा कि जन सहयोग से ही सुरक्षा और शांति व्यवस्था बन सकती है। मंगलवार को जिला अनंतनाग के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या के बाद से देश भर में अलर्ट है। रुड़की जीआरपी चौरी प्रभारी प्रीति कर्णवाल ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के साथ अमरनाथ की ओर से आ रही ट्रेनों, स्टेशन परिसर और यात्रियों के सामानों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें