फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नो पार्किंग में खड़े 36 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस और सीपीयू की संयुक्त टीम ने सर्विस रोड को कब्जा मुक्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 चालान किए गए। लंबे समय से सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण राहगीरों एवं हल्के वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार जाम की स्थिति बनने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को हटवाया एवं वाहन चालकों को नो पार्किंग नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। यातायात इंस्पेक्टर राजेंद्र नाथ ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 32 हल्के और भारी वाहन चालकों के नो पार्किंग में चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें