पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हंगामा कर रहे तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि टिक्कमपुर गांव में कुछ लोगों के हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना पर सुल्तानपुर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा करने वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। उन्होंने बताया कि अशोक और भीमा कुमार निवासी टिक्कमपुर और सेठपुर गांव निवासी नरेंद्र का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। संवाद