फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 10 लोगों का चालान, तीन बाइक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने झगड़ा कर रहे 10 लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है। तीन बाइकें सीज की हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मंगलवार को देर शाम सूचना मिली कि मंगलौर व नारसन में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने तो पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि अमित, बिलकिश, रामधन, अमन, रिषभ, अभिषेक, अरविंद व लालकमल निवासी लिब्बरहेड़ी, परिक्षित निवासी जमालपुर थाना कनखल, हरिद्वार व यशपाल निवासी डेहरा थाना देवबंद, सहारनपुर का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है। तीन बाइकों को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें