फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 27 का चालान, 50 किलो पॉलिथीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के निर्देश पर नगर निगम रुड़की ने शहर में विशेष सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम टीम ने विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 दुकानदारों एवं विक्रेताओं के चालान किए। 16,400 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही करीब 50 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण और जल निकासी व्यवस्था के लिए हानिकारक है जबकि अतिक्रमण यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से पॉलिथीन का उपयोग बंद कर कपड़े या जूट के थैले अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें