फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भारत की जीत पर जश्न, मिठाई बांटी और जमकर हुई आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट वर्ल्डकप में शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारत की शानदार जीत पर लोग फूले नहीं समाए। लोगों ने बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच का लुत्फ उठाया। शहर में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन




क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह बना हुआ था। दोपहर के समय मैच शुरू हुआ तो कोई टीवी स्क्रीन के आगे तो कोई मोबाइल पर मैच देखने में व्यस्त हो गया। इसका असर बाजार पर भी दिखा। यही नहीं शहर में बीटी गंज रामलीला स्थल पर बड़ी स्क्रीन के जरिए पूरे मैच का प्रसारण दिखाया गया। मैच को देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा थी। हर चौके-छक्के पर हूटिंग होती रही। पाकिस्तान की टीम महज 191 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए जल्द ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की जीत के साथ लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। साथ ही जीत की खुशी में मिठाई भी बांटी। इसके अलावा जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें