फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 19 विद्यालयों में बनाए गए हैं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
I10वीं में 5500 और 12वीं 4400 परीक्षार्थी का है पंजीकरणI
विज्ञापन




सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक संपन्न होंगी।



क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के अंतर्गत रुड़की शहर के सिटी कोऑडिनेटर (सीबीएसई) एवं आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने स्कूल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि रुड़की में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 19 विद्यालयों में केंद्रों की व्यवस्था की गई है। जिसमें कक्षा 10वीं के लगभग 5500 परीक्षार्थी एवं कक्षा 12वीं के लगभग 4400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं का समय सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 01ः30 तक का है। सभी परीक्षार्थियों को दस बजे से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र सभी विद्यालयों की ओर से जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए परीक्षार्थी अपना प्रवेशपत्र साथ ले जाना न भूलें। परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार की अनाधिकृत सामग्री साथ लेकर न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें