कार के पुर्जों के व्यापारी के कर्मचारी से यात्रा के दौरान नकदी चोरी कर ली गई। कर्मचारी ने इसकी सूचना व्यापारी को दी। इसके बाद व्यापारी प्रदीप कुमार ने 112 पुलिस हेल्पलाइन को इसकी जानकारी दी। व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कर्मचारी जितेंद्र शनिवार को सुबह 8 बजे दिल्ली से नकदी लेकर आ रहा था। रुड़की अब्दुल कलाम चौक पहुंचने से पहले ही सफर के दौरान उससे नकदी चोरी कर ली गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में व्यापारी ने कार्रवाई करने की मांग की है।