फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं एटीएम में कैश खत्म, कहीं खराबी

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस स्थित एक बैंक के एटीएम पर लगी पैसे न होने की सूचना। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
शहर की कई एटीएम मशीन में कैश न होने से लोग भटकते रहे। वहीं बहुत सी एटीएम मशीन खराब पड़ी है। शहर के कई एटीएम में चक्कर लगाने के बाद भी कई लोग खाली ही घर चले गए। शहर में सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर चौक स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन में दोपहर 12 बजे कैश खत्म हो गया था। डाकघर रोड पर कोटक महिंद्रा बैंक का एटीएम 10 बजे बंद हो गया था। यहां पर एक नोटिस चस्पा किया गया था। इसमें लिखा गया था कि जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर लॉकडाउन की अवधि में एटीएम सुबह सात बजे से 10 बजे तक खुलेगा। वहीं पास में ही बैंक ऑफ बड़ोदा की एटीएम मशीन में भी कैश नहीं था। शताब्दी द्वार स्थित एसबीआई का एटीएम तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा था। गार्ड ने बताया कि एटीम में कैश तो है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण कैश बाहर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें