फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पहले दर्ज करवाया केस, अब शादी की जिद पर अड़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पहुंचकर पुलिस से युवक से शादी करने की लगाई गुहार
विज्ञापन

एक युवती ने जिस युवक पर कुछ साल पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाकर जेल भिजवाया था। अब उसी से शादी करने की जिद पर अड़ गई है। युवती ने पुलिस से युवक के साथ शादी करवाने की गुहार लगाई है। उधर, युवक ने शादी से साफ इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती सोमवार को कोतवाली पहुंची। युवती ने बताया कि वह पास के ही एक मोहल्ला निवासी युवक से प्यार करती है और शादी करना चाहती है लेकिन युवक शादी से इन्कार कर रहा है। इस पर पुलिस ने युवक को कोतवाली बुलाकर मामले की जानकारी ली। युवक ने बताया कि करीब पांच साल पहले युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर उसे जेल भिजवा दिया था। वह कुछ माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। जेल से बाहर आने के बाद से ही युवती जबरन शादी करने का दबाव बना रही है लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता है। पुलिस ने युवती से इस बाबत जानकारी ली तो उसने केस दर्ज करवाने की बात स्वीकार की। इस पर पुलिस ने युवती को चेतावनी दी कि वह किसी पर शादी करने का दबाव नहीं बना सकती है। एएसपी निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस ने युवती को समझाकर घर भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें