एक नाबालिग घर से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी 18 सितंबर को रात में घर में सोई हुई थी। रात में किसी समय वह लापता हो गई। सुबह किशोरी के नहीं मिलने पर उन्होंने उसकी तलाश की तो गांव के ही एक युवक के उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की जानकारी मिली। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।