ऊर्जा निगम की टीम ने छापा मारकर सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऊर्जा निगम की टीम की ओर से मंगलौर क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। अब फिर से टीम ने मंगलौर कस्बे में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। कस्बे के मोहल्ला लालबाड़ा में सात लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले। मामले में अवर अभियंता विकास कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।