कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक राजीव उनियाल को मामले की जांच सौंपी गई है।
गंगनहर कोतवाली को एक गांव निवासी महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। इसको लेकर मुकदमेबाजी के बाद वह अपने बच्चों से भी अलग रह रही है। आरोप है की ससुराल पक्ष के लोगों ने दो बच्चों को बंधक बना लिया है और अब उनसे-मिलने जुलने भी नहीं देते हैं। विरोध पर ससुराल पक्ष गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मारूफ, याकूब, मरगूब और मतलूब निवासी इस्लामनगर रुड़की कोतवाली के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।