IIलोगों ने पुलिस से की थी अभद्रता, जाम में फंसी एंबुलेंस से खतरे में पड़ी थी मरीज की जान
I
I I
Iयुवक की मौत मामले में हत्या की धारा हटाने पर परिजनों ने किया था प्रदर्शन
I
I पुलिस ने कोतवाली के बाहर सड़क जाम करने के मामले में नौ नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही वीडियो के आधार पर जाम लगाने वालों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
I
I
I
Iगंगनहर काेतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार कालोनी निवासी दीपक कुमार को दो पक्षों के बीच झगड़े में बीच बचाव करते हुए चोट लगी गई थी। उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई थी। पुलिस ने पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही बृहस्पतिवार को दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार को मृतक के परिजन और कई लोग एकत्रित होकर गंगनहर काेतवाली पहुंचे थे।
I
Iउन्होंने पुलिस पर हत्या की धारा हटाकर गैरइरादतन हत्या की धारा लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। साढ़े तीन घंटे तक जाम लगाया गया था। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी थी। पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को निकाला था। मामले मेें कोतवाली के उप निरीक्षक कांता प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सड़क जाम करने और सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में शिवम, अंकुर, संजय, करन, राकेश, सोनी, राहुल कशयप, राकेश की पत्नी, सोनू निवासी शक्ति विहार कालोनी, रुड़की और 70 अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर सभी को चिह्नित किया जा रहा है।I