फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 10 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की टीम ने छापा मारकर 10 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। पुलिस ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऊर्जा निगम की टीम की ओर से मंगलौर क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। उर्जा निगम की टीम ने सोमवार को मंगलौर कस्बे व सकौती गांव में छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी थी। इस दौरान मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में दो एवं सकौती गांव में आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इस मामले में अवर अभियंता विकास कुमार व ईश्वर चंद ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि 10 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें