फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रुड़की कोतवाली को क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 18 मार्च 2024 को शिकारपुर मंगलौर निवासी सचिन के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग पांच लाख रुपये नकद व एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न किया जाता था। पीड़िता का आरोप है कि 18 मई को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर मेडिकल कराया और पुलिस को शिकायत दी। तहरीर के आधार पर रुड़की कोतवाली पुलिस ने पति सचिन समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें