फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस तक पहुंचा नवजात की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में एक नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत पर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद निवासी युवक की ससुराल लक्सर कोतवाली क्षेत्र में है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच आपस में मनमुटाव चल रहा है। मनमुटाव के कारण विवाहिता अपने मायके में रह रही है। वह गर्भवती थी। बीते सप्ताह उसने एक नवजात को जन्म दिया था लेकिन जन्म के बाद तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि इसी दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत को लेकर पति और पत्नी के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए। मामला बढ़ते-बढ़ते पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें