II छह दिन पहले शादी समारोह में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर पिस्तौल लहराकर आतंकित करने का भी आरोप है। पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है।
I
I
I
Iकोतवाली रुड़की में दर्ज किए गए मुकदमे में नारसन खुर्द निवासी रजनीश कौशिक ने बताया कि वह चार दिसंबर को आदर्श नगर में एक शादी समारोह में आए थे। वहां पर बॉबी ने धक्का-मुक्की कर अपने साथियों के साथ गाली-गलौज की। साथ ही पिस्तौल से आतंकित किया था। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह से बॉबी पक्ष से जान बचाई थी। पीड़ित ने हमलावरों से जानमाल का खतरा बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बॉबी उर्फ सुबोध त्यागी निवासी गोदावरी होटल के पास रुड़की कोतवाली, शिवा निवासी नगला इमरती और संजय त्यागी निवासी कृष्ण नगर के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। I