फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाबालिग से दुष्कर्म में आरोपी पर केस दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर नाबालिग से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया की ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग से बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें