रुड़की। होटल बुक करने के नाम पर एक सैन्य अधिकारी से ठगी के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जिस नंबर पर अधिकारी ने कॉल की थी, उसकी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, प्रशांत चंद्र सरकार आईआईटी के रुड़की के पूर्व छात्र हैं और सैन्य अधिकारी हैं। वर्तमान में उनकी महाराष्ट्र में तैनाती है। अक्तूबर माह में आईआईटी में हुए थोम्सो में वह भाग लेने रुड़की आए थे। सैन्य अधिकारी ने एक होटल की वेबसाइट पर जाकर गोवा में एक होटल बुक किया था। उन्होंने होटल बुक करने के लिए ऑनलाइन 42 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इस बीच उन्होंने होटल के नंबर पर कॉल कर होटल बुक होने की जानकारी ली। जहां पता चला कि होटल के नाम से ऐसी कोई वेबसाइट नहीं है। इस पर सैन्य अधिकारी को ठगी का पता चला था। उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद