रुड़की। रुड़की के रामपुर चुंगी स्थित एसबीआई एटीएम में रुपये निकालने पहुंचे गाजियाबाद निवासी अब्दुल रहीम का एक युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी ने उनके खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर निकासी का संदेश आने पर ठगी का पता चला। पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।