रुड़की। चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक कार का टायर चोरी कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
कोतवाली रुड़की के गंगोत्रीपुरम कालोनी में प्रवीण भारद्वाज की कार घर के बाहर खड़ी थी। रात को करीब साढ़े 12 बजे कार सवार दो लोग वहां आए। उन्होंने कार का टायर खोल लिया और उसे कार में लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है। सूचना पर कोतवाली रुड़की के नरेश जोशी आदि मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है। संवाद