फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डिफेंस कॉलोनी से कार चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 20 Nov 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। डिफेंस कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी हो गई। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर निवासी दीपक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह दुर्गा विहार कॉलोनी सहारनपुर निवासी अपने जीजा की कार लेकर रुड़की की डिफेंस कॉलोनी स्थित अपनी मुंहबोली बुआ के घर आए थे। रात में उन्होंने गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। आरोप है कि 17 नवंबर की रात करीब दो बजे गाड़ी चोरी कर ली गई। काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें