कारसवार कुछ युवक आईआईटी रुड़की के एक प्रोफेसर से मारपीट कर फरार हो गए। प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
आईआईटी प्रोफेसर देवाशीष बनर्जी मंगलवार शाम आईआईटी मेन गेट के बाहर पैदल आ रहे थे।
तभी मौके पर कारसवार कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। प्रोफेसर ने आपत्ति जताई तो युवक भड़क गए। उन्होंने प्रोफेसर के साथ पहले गाली-गलौज की फिर मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले कि सूचना पुलिस को दी जाती आरोपी कार लेकर फरार हो गए। प्रोफेसर ने पुलिस को कार का नंबर देते हुए शिकायत की। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी एमएस नेगी ने बताया आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो