रुड़की। एक कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दंपती और दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। खानपुर निवासी भूपेश बाइक से अपनी पत्नी सीमा, एक साल के बेटे पूर्वा और 11 साल की बेटी अथिया के साथ रुड़की आ रहे थे। जैसे ही वह रुड़की के लालकुर्ती बाजार के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने चारों को सिविल अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। साथ ही कार सवार को भी पकड़ लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला निपट गया।