फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित ने गंगनहर में लगाई छलांग

Sun, 13 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
कैंसर पीड़ि़त को ढूंढने के लिए थाने में पुलिस से गुहार लगाते परिजन व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मंगलौर। कैंसर पीड़ित एक व्यक्ति ने गंगनहर में छलांग लगा दी। वह उपचार के लिए परिजनों के साथ सोनीपत से हरिद्वार आया था, जहां से लौटते समय टायलेट के बहाने मंगलौर के पास एंबुलेंस रुकवाकर गंगनहर में कूद गया। उसे बचाने के लिए पत्नी ने भी गंगनहर में छलांग लगाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे रोक लिया। घटना के दो घंटे बाद तक परिजन गोताखोर के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन वे नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अशोक-42 पुत्र धर्मसिंह पिछले डेढ़ साल से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था। काफी उपचार के बाद लाचार होकर वह शनिवार को बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ पहुंचा था। उसके साथ पत्नी बबिता, भाई सतीश के अलावा एक बहन और भतीजा भी आया था। परिजनों के अनुसार हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ से दवा लेकर लौटते समय अशोक निराश और हताश हो चुका था।

गोताखोर के लिए परिजन लगाते रहे गुहार
बार-बार वह टायलेट की बात कहकर नहर के किनारे एंबुलेंस रुकवाने की बात कह रहा था, लेकिन परिजन इसे समझ नहीं सके। जैसे ही मंगलौर के पास नहर किनारे एंबुलेंस के चालक ने वाहन रोका तो अशोक ने नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पत्नी भी नहर में कूदने के लिए दौड़ी, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़कर ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर गोताखोर भेजने की गुहार लगाई, लेकिन शाम करीब पांच बजे हुए हादसे के दो घंटे बाद भी कोई गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


अलबत्ता चेतक पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन उन्होंने गंगनहर में अशोक की तलाश से हाथ खड़े कर दिए। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद गोताखोरों के नहीं पहुंचने से निराश होकर परिजन देर शाम सोनीपत के लिए रवाना हो गए, जबकि भाई सतीश  आसफनगर झाल पर देर रात तक इंतजार करता रहा।

इस संबंध में मंगलौर कोतवाली के एसएसआई नवीन सेमवाल का कहना है कि नहर में धार काफी है, इसलिए शाम के समय गंगनहर में किसी को तलाश करना मुश्किल है, इसलिए रविवार को सुबह गोताखोर की मदद से तलाश की जाएगी। साथ ही आसफनगर झाल पर नजर रखने के लिए कर्मियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें