नगर क्षेत्र में सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सीवर फॉल्टों के निस्तारण और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने बुधवार को संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सीवर लाइनों, चैंबरों और पाइपों की तकनीकी जांच की। निरीक्षण में जहां भी रुकावट या क्षति मिली वहां खोदाई कर मरम्मत और सफाई का कार्य शुरू कराया गया। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद कर्मचारियों और ठेकेदारों को गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जुनैद गौड़ ने कहा कि सीवर जाम, ओवरफ्लो, क्षतिग्रस्त चैंबर और सड़क धंसने जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर मरम्मत जल्द पूरी कराई जाएगी। कार्य के बाद सड़क और अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों की बहाली भी सुनिश्चित की जाएगी। संवाद