फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दंड भुगतने आए थे और फिर कट गया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली में चालान भुगतने के लिए एक बाइक पर सवार होकर पहुंचना युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग पर दूसरी बाइक का भी चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से युवक हतप्रभ रह गए। पुलिस ने तीनों युवकों को जमकर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


रुड़की के इब्राहिमपुर निवासी एक युवक रविवार दोपहर किसी काम से नगर निगम पुल के पास आया था। यहां पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। हेलमेट नहीं होने पर पुलिस ने युवक को रोक लिया और चालान कर दिया। इसके बाद युवक ने अपने दो दोस्तों को मौके पर बुलाया। जानकारी का अभाव न होने पर युवक दोस्तों की बाइक पर सवार होकर सिविल लाइंस कोतवाली जा पहुंचा। वहां पर पुलिस ने कोतवाली मेें एक बाइक पर तीन युवकों को देखा तो पकड़ लिया और ट्रिपल राइडिंग करने पर जमकर फटकार लगाई। साथ ही युवकों की बाइक की चाभी ले ली और उसका भी चालान कर दिया। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से युवक इधर-उधर बगले झांकने लगे। साथ ही अपनी गलती पर माफी मांगने लगे। इस पर पुलिस ने 500 का नकद चालान कर युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि नकद चालान भुगतने पर युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें