फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना संगठन की जिम्मेदारी : सिंधी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iप्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला, महिला और युवा कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
I

Iरुड़की जिला कार्यकारिणी इस बार भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी : वर्माI



प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल संगठनात्मक जिला रुड़की का कार्यक्रम आयोजित कर जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यापारियों की किसी भी प्रकार की समस्या का निस्तारण करना संगठन की जिम्मेदारी है।



रविवार को बीटीगंज में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के अध्यक्ष सुनील सिंधी ने कहा कि वह देशभर के व्यापारियों से मिलते हैं। रुड़की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में जो अनुशासन, ईमानदारी एवं देश के प्रति समर्पण की भावना है वह किसी और जगह देखने को नहीं मिली। प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि रुड़की जिला कार्यकारिणी ने पिछली बार सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार जीता। इस बार भी रुड़की जिला कार्यकारिणी सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार प्राप्त करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल एवं प्रदेश मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि रुड़की में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाइयां व्यापारियों के दुख-दर्द में हमेशा खड़ी रहती हैं। जिलाध्यक्ष सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि रुड़की जिले में युवा इकाई, महिला इकाई और जिला इकाई का गठन कर रुड़की को सबसे बड़े संगठन का रूप दिया है। इस मौके पर सुरेश अग्रवाल, भगवत स्वरूप, अशोक गोठी, अशोक त्यागी, एचएम कपूर, ललित मोहन अग्रवाल, नीरज ठाकुर, महेंद्र काला, तिलक राज गेरा और जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें