एक घर में घुसकर युवक चोरी का प्रयास करने लगा। इस पर घर मालिक ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने युवक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रजत कुमार के घर में बृहस्पतिवार रात एक घुस गया और चोरी का प्रयास करने लगा। आहट होने पर रजत की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि अजय निवासी बेलड़ी को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।