Iचालक और परिचालक हुए घायल, मंगलवार सुबह पांच बजे हुई घटनाI
विज्ञापन
Iढंढेरा में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक और परिचालक मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार दिलाया। साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।I
Iमंगलवार सुबह करीब पौने पांच बजे हरिद्वार रोडवेज की बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर ऋषिकेश जा रही थी। जैसे ही बस ढंढेरा पहुंची तो सामने से ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा होता देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। रोडवेज बस चालक और परिचालक मामूली रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक को खरोंच तक नहीं आई।
I
I
I
Iशोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और परिचालक को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हादसे में चालक और परिचालक के अलावा कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।I