फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जीजा ने साली को युवक संग पकड़ा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा ने साली को एक अनजान युवक के साथ पकड़ लिया। इसे लेकर हंगामा हो गया। इब्राहिमपुर मसाई निवासी एक युवक और नागल, मेहवड़ निवासी युवती सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल से बाहर आ रहे थे। इस बीच युवती के जीजा ने अनजान युवक के साथ देखा तो वह मौके पर पहुंचा और जानकारी ली। साथ ही साली का मोबाइल छीनकर चेक करने लगा। इसे लेकर युवती ने विरोध। इस पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और मामला शांत कराया। दसके बाद तीनों मौके से चले गए।
विज्ञापन




डेयरी संचालक पर धमकी का आरोप

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित नंदा कॉलोनी, ढंढेरा निवासी बच्चन सिंह राणा ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास ही एक व्यक्ति ने डेयरी खोल रखी है। आरोप है कि डेयरी से वह गंदगी घर के बाहर सड़क पर फेंक देता है। विरोध करने के बाद भी वह लगातार गंदगी फेंक रहा है। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।



शांतिभंग में आठ का चालान

रुड़की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा कर रहे आठ लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली थी कि आजादनगर में कुछ लोग संपत्ति को लेकर विवाद कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अमित त्यागी निवासी नगला इमरती, विकास निवासी शिकारपुर, मंगलौर, सैय्यद हसन, सलमान निवासी जौरासी और राकेश कश्यप निवासी मोहनपुरा का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। तेलीवाला गांव निवासी फिरोज और अनुज निवासी कृष्णानगर का भी झगड़ा करने पर शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें