फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चटख धूप से बढ़ा तापमान, सर्दी से मिली राहत

Mon, 05 Jan 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान में दर्ज की गई 4.3 डिग्री की बढ़ोतरी
विज्ञापन

रुड़की/लक्सर। बीते कई दिनों से कड़ाके की सर्दी, शीतलहर और घने कोहरे के बाद लोगों को सोमवार को चटख धूप निकलने से बड़ी राहत मिली। सुबह करीब नौ बजे कोहरे के बीच सूर्य निकलते ही मौसम में बदलाव महसूस किया गया। धूप का सीधा असर तापमान पर भी देखने को मिला। अधिकतम तापमान में एक दिन पहले की तुलना में 4.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान भी 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित था। सोमवार को दिनभर खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग छतों और खुले स्थानों पर धूप सेंकते नजर आए और दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले, जिससे बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई। मौसम में आए सुधार का असर खेती-किसानी पर भी दिखाई दिया। कोहरे और सर्दी के चलते धीमी पड़ी गन्ने की छिलाई में तेजी आई और किसान खेतों में पहुंचकर कृषि कार्यों में जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें