लक्सर में कोल्ड ड्रिंक की दुकान में दीवार फाड़ कर की गई लाखों रुपए की चोरी
- फोटो : ROORKEE
चोरों ने कोल्ड ड्रिंक एजेंसी से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी चुरा ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
लक्सर निवासी हिमांशु सिंघल की लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में श्री बालाजी के नाम से कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है। बुधवार की रात वह एजेंसी का ताला लगाकर घर चले गए। इस बीच चोरों ने एजेंसी का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की नकदी और सीसीटीवी कैमरे व एलईडी चुरा ली। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह एजेंसी पर पहुंचे तो उन्होंने ताला टूटा देखा। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखर हुआ पड़ा था, जबकि गल्ले से नकदी चोरी थी। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं, एजेंसी स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।