फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महान तपस्वी संत थे ब्रह्मलीन तारा बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल गोयल कांडा शोभायात्रा लेकर तारेकेश्वर धाम पहुंचे। गो गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मल दास महाराज के संयोजन में स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी कपिल मुनि, स्वामी श्रवण मुनि, महंत जमनादास, स्वामी नरेश मुनि, आनंद स्वामी, पंडित पदम प्रसाद सुवेदी, पंडित रामचंद्र ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान स्वामी निर्मलदास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन तारा बाबा महान तपस्वी संत थे। ब्रह्मलीन तारा बाबा ने समाज को नई दिशा दी। समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा ने कहा कि ब्रह्मलीन तारा बाबा का पूरा जीवन समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और कृतित्व सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें