फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो प्रदेशों की विवादित भूमि में सीमांकन कर खंभे लगाए

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव के जंगल में सीमांकन वाले स्थान पर पिलर बंदी करती टीम। स्वयं
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीमों की ओर से चंद्रपुरी गांव की भूमि पर सीमांकन के लिए चिह्नित की गई भूमि पर खंभे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन




खानपुर विकासखंड क्षेत्र के चंद्रपुरी के ग्राम प्रधान अमरपाल और अन्य ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के बीच सीमांकन व चकबंदी प्रक्रिया पूरी कराए जाने की मांग की थी। इस पर हाईकोर्ट ने दोनों प्रदेशों के सचिव को सीमांकन कराए जाने की बाबत आदेश दिया था। सचिवों के आदेश पर दोनों प्रदेशों की टीमों ने चार दिन तक चली पैमाइश के बाद सीमांकन कर दिया था। वहीं शुक्रवार को रुड़की चकबंदी और लक्सर तहसील की राजस्व टीम ने गांव में पहुंचकर चिह्नीकरण वाले छह स्थानों पर पिलर स्थापित किए हैं। ग्राम प्रधान अमरपाल ने बताया कि फिलहाल पिलरबंदी कर दी गई है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द गांव में चकबंदी प्रक्रिया पूरी कर दी जाए। लक्सर एसडीएम ने सौरभ असवाल ने पिलर बंदी की पुष्टि की है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें