फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न

Mon, 27 Jul 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तिमाला जाप के साथ कार्यक्रम का हुआ प्रारंभ
विज्ञापन

रुड़की। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (रजि.) भावाधस की ब्लॉक स्तरीय बैठक भगवानपुर में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान वाल्मीकि एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलन और मुक्तिमाला जाप के साथ हुआ। अतिथियों का ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ स्वागत किया गया। बैठक में आदि धर्म गुरु स्वामी शिव अनार्य, राष्ट्रीय निर्देशक वीरश्रेष्ठ ओपी कल्याण, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री वीरश्रेष्ठ रविंद्र बब्बर और राजनीतिक विंग अध्यक्ष वीरश्रेष्ठ मुकेश सिरसवाल उपस्थित रहे। नव नियुक्त पदाधिकारियों को आसमानी सरोपा और बाबा साहब का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया, जबकि आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष वीर राकेश सोढ़ी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने भावाधस के मिशन, भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं और समाज को संगठित करने पर जोर दिया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरश्रेष्ठ सोहन सिंह, चौधरी तिलकराज बिरला, प्रांतीय कन्वीनर संदीप चनालिया, राजनीतिक विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन काला, प्रांतीय अध्यक्ष वीर नितिन चंचल सहित वीर विकेश कुमार मौजूद रहे। संचालन वीर सचिन दयाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें