फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक-टैंपो की टक्कर, एक घायल

Sun, 04 Jan 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। कांवड़ पटरी मार्ग मेहवड़ रुड़की के बीच बाइक और टैंपो की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टैंपो चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। रविवार को ज्वालापुर निवासी सौरभ अपनी बाइक से कांवड़ पटरी मार्ग से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मेहवड़ रुड़की के बीच पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक टैंपो चालक ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सौरभ सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। टैंपो चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें