भगवानपुर। क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर के पास एक पेट्रोल पंप पर तेल डालने की बात को लेकर बाइक सवार व सेल्समैन के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को रुड़की निवासी प्रवीन कुमार अपने साथी के साथ बाइक से भगवानपुर क्षेत्र किसी काम से आए थे। जैसे ही वह क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर के पास पहुंचे तो वह अपनी एक पेट्रोल पंप पर जाकर बाइक में तेल डलवाने लगे। इस दौरान किसी बात को लेकर बाइक सवार व पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन के बीच मारपीट हो गई। इससे मौके पर हंगामा हो गया। बाद में आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद