फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक से हरिद्वार जा रहे दो युवकों की बाइक सड़क के बीच डिवाइडर से टकरा गई जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर हाईवे पर एसबीआई एटीएम के सामने डिवाइडर पर एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भिजवाया। मामले की छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि गणेश पुत्र लक्ष्मण निवासी कृष्णा कॉलोनी उत्तम नगर दिल्ली अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। कार में उनके कुछ अन्य साथी भी उनके साथ ही हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान मंगलौर हाईवे पर एसबीआई एटीएम के सामने उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें गणेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई। साथी युवक की मौत के बाद उसके साथ बाइक पर जा रहा एक अन्य युवक बाइक समेत मृतक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। परिजन भी दोनों युवकों की तलाश करते हुए मंगलौर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि बाइक का डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सीडेंट हो गया है। इसमें एक युवक की मौत हुई है। उसका साथी बाइक समेत फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि गणेश मूल रूप से चेन्नई निवासी है। वह दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के फरार साथी की तलाश की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि दुर्घटना का सही पता चल सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें