फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक को धमकाकर बाइक और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपनियाला-लाठरदेवा मार्ग पर 25 सितंबर की रात हुई थी घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
I गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला-लाठरदेवा मार्ग पर तीन बदमाशों ने युवक से उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। साथ ही युवक की पिटाई भी कर दी। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सोहलपुर गांव निवासी संजय कुमार 25 सितंबर की रात को लाठरदेवा-पनियाला मार्ग से गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक पुलिया के पास तीन लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। बाइक के रुकते ही तीनों ने उसे घेर लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, तीनों लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने युवक को डरा-धमकाकर उससे बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइसके बाद युवक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें